Berojgari Bhatta Form PDF Download 2026
| |
| |
|
बेरोजगारी भत्ता आवेदन हेतु आवश्यक जानकारी (e-Mitra के माध्यम से)
- बेरोजगारी भत्ता योजना में आवेदन के लिए कुछ ऑफलाइन फॉर्म की आवश्यकता होती है, जैसे कि Income Form (आई/के), Annexure-1 तथा स्व-घोषणा पत्र। ये सभी फॉर्म नए आवेदन के समय अनिवार्य रूप से लगाए जाते हैं।
- आवेदन स्वीकृत होने के बाद जब आवेदक को इंटर्नशिप मिलती है, तब इंटर्नशिप जॉइनिंग फॉर्म भरना आवश्यक होता है। इंटर्नशिप जॉइन करने के पश्चात प्रत्येक माह उपस्थिति ऑनलाइन अपलोड करनी होती है, जिसके लिए इंटर्नशिप उपस्थिति प्रमाण पत्र की जरूरत होती है।
- सभी फॉर्म आवेदक के नाम से ही भरे जाने चाहिए और उसमें परिवार के सभी सदस्यों की आय का सही विवरण देना अनिवार्य है।
- ऑनलाइन आवेदन करने से पहले आवेदक के पास SSO ID होना आवश्यक है। साथ ही SSO ID के माध्यम से रोजगार पंजीयन (Job Seeker Registration) करना भी जरूरी है।
- आवेदन के दौरान सभी फॉर्म साफ-सुथरे और सही तरीके से भरे हुए होने चाहिए। इसके अलावा, आवेदन से पहले आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होना अनिवार्य है।
- ध्यान रखें कि बेरोजगारी भत्ता के लिए आवेदन केवल तभी करें जब आवेदक की शिक्षा पूरी हो चुकी हो और वह वर्तमान में बेरोजगार हो।





Leave a Reply